गोपालगंज: सलेमपुर बाजार से 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजन सदर अस्पताल में फोटो दिखाकर लोगों से पहचान की गुहार लगा रहे
गोपालगंज जिले के सीधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार किशोर घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन बुधवार को सुबह 11 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। वहां वे किशोर की तस्वीर दिखाकर लोगों से