दरभंगा: दरभंगा के हजारी नाथ परिसर में राजकीय श्रावणी महोत्सव मेले का समापन, बिहार सरकार के मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे
दरभंगा के बड़ा बाजार में स्थित हजारी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे राजकीय श्रावणी महोत्सव मेले का समापन सोमवार की शाम 7:30 बजे हुआ। इस समापन कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पहुंचे। जहां उनका स्वागत पाग ,चादर एवं माला के साथ किया गया। इस समापन के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।