बक्सर: पुराने पेंशन को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने मेन गेट पर काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, किया काम
Buxar, Buxar | Sep 2, 2024 पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार से काला बिल्ला लगाकर विरोध जताना शुरू किया है. सोमवार को जिले के स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी अपनी मांगों को लेकर पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल में भी विरोध जताया. विरोध अगले एक सप्ताह तक लगातार जारी रहेगा. विरोध सदर अस्पताल के डॉक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में जताया जा रहा है.