उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे चरण के तहत प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी मतदान जारी रहा। जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ सहित लालगंज और कुंडा के न्यायालय परिसरों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह दस बजे से अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी।शनिवार दोपहर 2 बजे तक 105 मत दीवानी न्यायालय लालगंज में पड़े