यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह की टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ब्लैक फिल्म और बिना एचएसआरपी जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।