बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा वार्ड नंबर 1 में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा वार्ड नंबर एक में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया गया है।