ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर की हस्तिनापुर पुलिस ने मेहगांव जिला भिंड से दो चोरों को पकड़ा, पूछताछ जारी
हस्तिनापुर पुलिस ने मेहगांव जिला भिंड के रहने वाले दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया है इन दोनों शातिर नकबजन भाईयों से पुलिस ने दो थानों की तीन चोरी का खुलासा किया है और पुलिस ने उनके पास से 2.75 लाख रुपए का माल बरामद किया है। इनमे बड़े भाई को स्मैक व छोटे भाई को दारू की लत थी। दोनों रात को नशा करते फिर चोरी करते थे।