सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय कॉलेज में सरकार के निर्देशानुसार निर्माणकार्य किया जा रहा है जिसपर जमकर हंगामा हुआ। भामाशाह मोहित छाबड़ा ने आज शुक्रवार शाम 4:30 बजे बताया कि कॉलेज की प्रिंसिपल ज्योति के द्वारा नियमों के विरुद्ध निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। भामाशाह मोहित छाबड़ा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।