अनूपपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर 9,22,373 क्विंटल धान की हुई खरीदी
किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रदेश शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अनूपपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर 2025 से की जा रही है, जो 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। चालू सीजन में जिले में अब तक 17 हजार 583 किसानों से 9 लाख 22 हजार 373 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है।