परसा: बनौता मुकुंद हत्याकांड: एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए
Parsa, Saran | Feb 10, 2026 छपरा सदर अनुमंडल के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौता मुकुंद में बीती रात हुई हत्या के मामले में एफएसएल की टीम ने मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए.बताया जाता है कि अर्जुन सिंह की कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी.पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एफएसएल रिपोर्ट व आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.