गोपालगंज: कुचायकोट थाना पुलिस ने दो देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ कर रही है: सदर एसडीपीओ प्रांजल
जिले के कुचायकोट थाना की पुलिस ने दो देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित पर हथियार की सप्लाई करने के आरोप है। पूर्व में भी उसने हथियार की सप्लाई की है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मंगलवार की सुबह 11 बजे दी।