बेरमो: बेरमो कोयलांचल में हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय छठ पर्व समाप्त
Bermo, Bokaro | Oct 28, 2025 बेरमो कोयलांचल के विभिन्न छठ घाटों पर आज मंगलवार अहले सुबह 5 बजकर 48 मिनट में उगते सूरज को हजारों से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिए है।इसी के साथ आज मंगलवार को चार दिवसीय छठ पर्व समाप्त हो गई है।आज सुबह की पहली किरण के साथ जब आसमान लालिमा से नहा उठा, तब घाटों पर खड़े व्रती हाथ जोड़े सूर्यदेव को नमन करते दिखे।