फारबिसगंज: भूतत्व विभाग की कार्रवाई में बालूमिश्रित मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर किया गया ज़ब्त
सोमवार को 12 बजे के करीब भूतत्व विभाग के दारोगा अरमान अली ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बालूमिश्रित मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर को पकड कर जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में दारोगा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जोगबनी के दक्षिण माहेश्वरी में परमान नदी के किनारे से अवैध खनन किया जा रहा है.