हुज़ूर: रीवा: शिक्षक ने दूसरे शिक्षक से की मारपीट, न्याय न मिलने पर घायल शिक्षक ने कलेक्टर कार्यालय में मांगी इच्छा मृत्यु
रीवा जिले के गंगेव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आवी में पदस्थ शिक्षक वाल्मीकि प्रसाद तिवारी से विद्यालय में ही पदस्थ प्रधान अध्यापक दयाशंकर त्रिपाठी द्वारा मारपीट की गई थी। वाल्मीकि तिवारी ने बताया कि घटना के दौरान वह विद्यालय में प्रवेश फॉर्म का कार्य कर रहे थे। तभी उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उनके हाथ की उंगली टूट गई और हाथ पैर सहित सीने में चोटे आई है