सिरसा: सिरसा क्लब के चुनावों को निरस्त करवाने के लिए कुछ सदस्यों ने खोला मोर्चा, मीडिया से हुए रूबरू
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2025 सिरसा क्लब के करवाए जा रहे चुनावों को असंवैधानिक तरीके से करवाने के विरोध में क्लब के ही कुछ पदाधिकारी सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं चुनावों को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की जा चुकी है, जिसकी सुनवाई 27 नवंबर को होगी। शनिवार शहर 1 बजे के दौरान क्लब के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश शर्मा आदि सिरसा शहर में मीडिया से मुखातिब हुए l