सासाराम: रोहतास पुलिस ने कैथी गांव से अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Mar 26, 2024 रोहतास पुलिस ने कैथी गांव से अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मनु चौधरी बताया जा रहा है। इसके पिता का नाम श्री राम चौधरी है। गिरफ्तार युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है फिर जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।