सासाराम: मेदनीपुर में ग्रामीणों के पिटाई से घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया एनएमसीएच, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Mar 26, 2024 बाइक सवार अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मारकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने पड़कर एक अपराधी की पिटाई कर दी है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं इस दौरान एक पल्सर बाइक को भी जब्त किया गया है। घायल अपराधी को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर स्थिति के कारण पीएमसीएच भेजा गया है। इस मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है।