धार: 2003 की मतदाता सूची के सर्वे से मचा बवाल, उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Dhar, Dhar | Nov 13, 2025 2003 की मतदाता सूची पर सर्वे से मचा बवाल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना।मध्यप्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे चुनाव आयोग की बड़ी गलती बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।जानकारी के अनुसार, 2003 की मतदाता सूची पुरानी विधानसभा सीमाओं के अनुसार तैयार की गई थी।