गोपालगंज: बलथरी चेक पोस्ट पर एथेनॉल टैंकर में ट्रक की टक्कर, रिसाव से आवागमन बाधित, मौके पर पहुंची कर दल
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर एथेनॉल से भरे टैंकर में ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में टैंकर से एथेनॉल से रिसाव होने लगा। जिससे आग लगने की आशंका को देखते हुए यूपी बिहार के रास्ते पर आवागमन बाधित कर दिया गया है।