इसुआपुर: इसुआपुर बाजार में आभूषण दुकान का शटर तोड़ ज्वेलरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Ishupur, Saran | Jun 13, 2024 इसुआपुर बाजार के न्यू आदिति ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान का शटर तोड़ अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली है। दुकान मालिक पंकज कुमार ने चोरी की घटना से सबंधित आवेदन स्थानीय थाना में दिया है । पुलिस जांच में जुटी है।