इसुआपुर: सढ़वारा में हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत,एक घायल
Ishupur, Saran | Jun 2, 2024 मशरक छपरा एस एच 90 पर इसुआपुर के सढ़वारा में अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। मृतक सढ़वारा गांव निवासी रोहन कुमार उम्र 20 वर्ष पिता त्रिलोकी प्रसाद हैं। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुचते ही आक्रोशित परिजनों ने शव को चहपुरा में छपरा मशरक एस एच 90 सड़क पर रख आवागमन ठप्प कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर समाधान किया।