इसुआपुर: सीएसपी आवंटन करने की बात बताकर इसुआपुर केरवा के एक व्यक्ति से साइबर ठग ने ₹1,36,800 ठगे, थाने में प्राथमिकी दर्ज
Ishupur, Saran | Apr 13, 2024 शनिवार को जानकारी के अनुसार इसे लेकर वहां के ओमप्रकाश शर्मा का पुत्र हिमांशु कुमार शर्मा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह फेसबुक पर सीएसपी खोलने का प्रचार प्रसार देखकर दिए गए लिंक पर आवेदन कर दिया। इसके बाद उसके मेल पर पंजीकरण संख्या भेजा गया। पंजीकरण कराए जाने के नाम पर पहले उससे ₹3000 जमा कराए गए।