मुशहरी: जिले में 100 फरार आरोपियों ने किया सरेंडर, एसएसपी कांतेश मिश्रा ने इसे बताया बड़ी कार्रवाई
जिले में 100 फरार आरोपियों ने सरेंडर किया है। इस संबंध में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि यह पुलिस की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करना पुलिस का दायित्व है, जिससे कांडों के निष्पादन में सहायता मिलती है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि जिन आरोपियों को फरार घोषित किया गया है, उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी