दिनारा प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सामने से शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।