बरेली: एसआईआर के तहत सभी बूथों पर बीएलओ ने पढ़कर सुनाई मतदाता सूची, दावा-आपत्ति का अवसर 6 फरवरी तक रहेगा
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सभी मतदान बूथों पर बीएलओ द्वारा निर्वाचक नामावलियों की अंतिम सूची पढ़कर सुनाई गई। शनिवार को एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले अर्ह मतदाता प्रारूप-6 के जरिए नाम जुड़वा सकते हैं। दावा-आपत्ति 6 फरवरी तक होंगे