प्रयागराज: सुरक्षा कारणों से पीपा पुल बंद होने से महाकुंभ मेला क्षेत्र में बेकाबू हुई भीड़, वीडियो हो रहा वायरल
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,जबकि आगामी कल बुधवार को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान पर्व है,मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व का विशेष महत्व माना गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं, तथा भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पीपा पुल बंद किया गया है, ऐसे में भीड़ बेकाबू हो गई।