अररिया: राघोपुर बिशनपुर में अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को मारी टक्कर, किशोरी घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 13, 2024 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर बिशनपुर में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देख रेख में घायल किशोरी का इलाज किया जा रहा है.