किशनगंज: नेशनल हाईवे-27 पर अलग-अलग समय पर दो बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे मिली भंवरगढ़ में नेशनल हाईवे-27 पर एक ही स्थान पर अलग-अलग समय पर दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार पहला बाइक सवार धन्नालाल सहरिया अपने गांव इकलेरा से केलवाड़ा जा रहा था, जो रास्ते में अचानक गाय से टकराकर घायल हो गया। कुछ समय बाद दूसरा बाइक सवार बारां से घट्टी की ओर जाते हुए उसी स्थान पर हादसे का शिकार हो गया।