दातागंज: दातागंज क्षेत्र के छछयूं काली माता मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 7 किलोमीटर लंबी लाइन
शुक्रवार दोपहर 3 बजे लगभग दातागंज क्षेत्र के छछयूं काली माता मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा की शुरुआत हुई। जिसमें किलोमीटर लंबी लाइने देखी गई। आज रामनौमी की अवसर पर कलश यात्रा में कई किलोमीटर लंबी लाइने देखने को मिली, कलश यात्रा कालीमाता मंदिर से शुरू होकर बिहारीपुर ,पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर,डहरपुर, कैल्याही, डोलापुर ,और छछऊ माता मंदिर पर सम्पन्न होगी।