शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कासगंज शहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जुमे की नमाज़ को लेकर कासगंज शहर में पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। शहर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस पी ए सी बल की तैनाती भी की गई। वहीं जुमे की नमाज़ को अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों पर पहुंचे।