बिलारी: स्टेशन रोड स्थित श्री राम मैरिज होम में न्यूरोन हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
बिलारी में स्टेशन रोड पर स्थित श्री राम मैरिज होम में आज न्यूरोन हॉस्पिटल की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिमाग, रीढ़ व नसों से संबंधित बीमारियों से बचने का निशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही दवाइयों का भी वितरण किया गया।