डेरापुर: झींझक नगर में दिन के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री की मांग, व्यापारियों ने आवागमन रोकने के लिए पालिका को सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने