कस्बा न्यूरिया में गरीब और बेघर लोगों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना में गोलमाल कर दिया गया। न्यूरिया कस्बे की एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नियमविरुद्ध तरीके से आवास स्वीकृत कर दिया गया। बिना स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन करके कागजों में खड़ा मकान दिखाकर ढाई लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई।