सहारनपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार शाम 5 बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्कूली वाहनों के लिए विकसित नए पोर्टल और फिटनेस जांच अभियान की समीक्षा की गई।