मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय में परीक्षा से पूर्व लक्ष्य भेदी यज्ञ संपन्न हुआ
विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा से पूर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता के संचार के लिए लक्ष्यभेदी यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य हरिओम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यार्थियों और आचार्यों से आहुतियां दिलवाईं। इस यज्ञ का उद्देश्य परीक्षार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण जगाना है।