ग्वालियर गिर्द: 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने के बाद से बंद ग्वालियर एयरपोर्ट से फिर से शुरू हुई उड़ान सेवा, की गई है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बंद ग्वालियर एयरपोर्ट हुआ शुरू ग्वालियर का राजमाता विजय राजे सिंधिया एयरपोर्ट शनिवार सुबह 11:00 बजे से आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इस एयरपोर्ट को यात्री फ्लाइट के लिए बंद कर दिया गया था हालांकि एयरपोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।