मनेर: जमुनीपुर गांव से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Jun 5, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हथियार के साथ थाने ले आई है। मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुनीपुर गांव के रहने वाले धर्मराज यादव बताया जा रहा है।