सुजानगढ़। गांव गुलेरिया निवासी स्व.कालूराम बीरड़ा की प्रथम पुण्य तिथि पर सुजानगढ़ के किसान छात्रावास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्त संग्रहण लायंस चेरिटेबल ट्रस्ट की ब्लड बैंक की टीम ने किया। महंत स्वामी कानपुरी महाराज, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व सभापति सिकन्दर अली खिलजी ने शिविर का अवलोकन किया।