ठेठईटांगर: पंडरीपानी के पास NH 143 पर गिरा विशाल पेड़, बाल बाल बचा माल वाहक ट्रक
साइक्लोन के कारण सिमडेगा में लगातार बारिश हो रही है और तेज हवा चल रही है। इस बारिश और हवा के कारण 3 अगस्त की सुबह 7:00 बजे पंडरी पानी के पास NH 143 पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा है एक माल वाहक ट्रक बाल बाल बच गया। इधर स्थानीय लोग पेड़ को काटकर रास्ता क्लियर करवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।