अकोदिया में कल रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शनिवार को शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार यह कटौती शुजालपुर 132 केवी से जुड़े 33 केवी अकोदिया फीडर पर रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान अकोदिया और मोहम्मद खेड़ा उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों में बिजली गुल रहेगी।