फरीदपुर: मोहल्ला मिर्धान में बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और जेवर लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान के रहने वाले इस्तकार ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसका भाई अफजाल अपने घर में ताला डालकर रिश्तेदारी में गया हुआ था तभी अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बना लिया नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है आपको बता दें बुधवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे थाना पुलिस ने जानकारी दी