बद्दी: महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों में बच्चों को महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया
Baddi, Solan | Jul 16, 2025 बुधवार को महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा सरकारी स्कूल मखनू माजरा, हरिपुर संडोली तथा भुड्ड में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और यौन अपराधों से संबंधित जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित यातायात नियमों, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और यौन अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।