जसवंतनगर: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का मॉडल तहसील के पास स्वागत, जिलाध्यक्ष अन्नू रहे मौजूद
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता 'अन्नू' के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। साध्वी ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की और नारी सशक्तिकरण के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को न्याय दिलाना उनका लक्ष्य है।