भाकपा अंचल परिषद की बैठक शनिवार को संस्कृतिक भवन जयनगर में पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अर्जुन यादव ने इटावा कांड में कथावाचक के साथ हुए अत्याचार की निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोनिया देवी ने कहा कि मजदूरों पर मोदी सरकार द्वारा लाया गया 4 कोड कानून शोषणकारी है।