रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज जिले भर की मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और प्रमुख मस्जिदों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने गश्त कर हालात पर नजर बनाए रखी। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।