पांकी: पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ में अवैध अफीम-पोस्ता की खेती नष्ट, पुलिस ने की कार्रवाई
Panki, Palamu | Jan 31, 2025 पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ समेत अन्य जगहों पर वन क्षेत्र भूमि एवं गैर मजरूआ भूमि में पांकी पुलिस एवं वन विभाग की टीम के द्वारा अवैध अफीम पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में संयुक्त टीम में तीन एकड़ से अधिक भूमि में लगी फसल को किया नष्ट।