कमलपुरा व पीपल्दा क्षेत्र में सड़क के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों से राहत मिल गई है। लंबे समय से हादसों का कारण बन रहे इन तारों को आखिरकार बिजली विभाग ने ऊंचा करवा दिया। विभाग द्वारा सड़क किनारे जगह-जगह नए बिजली के पोल लगाए गए हैं और झूलते तारों को सुरक्षित ऊंचाई तक उठा दिया गया है। सड़क के ऊपर झूलते ये तार आए दिन वाहनों को छूते हुए निकल रहे थे।