आरा: दौलतपुर गांव के समीप सैकड़ों लोगों ने जिला प्रशासन की गाड़ी का घेराव किया, बाढ़ राहत सामग्री की मांग की
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2024 दौलतपुर पंचायत के सैकड़ो लोग आज आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों का गाड़ी का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है की बाढ़ राहत सामग्री जिला प्रशासन के द्वारा नहीं पहुंचाई जा रही है। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।