अमरोहा: मंडी चौक चौराहे पर भीषण गर्मी में क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बिजली की केबल में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप
Amroha, Amroha | Jun 11, 2025 इन दोनों अमरोहा में भीषण गर्मी पड़ रही है इस गर्मी ने लोगों का जीना बे हाल कर दिया है। आज बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौक चौराहे पर भीषण गर्मी में क्षमता से अधिक लोड होने पर बिजली केबल में भयंकर आग लग गई। आग लगने से वहां पर भगदड़ मच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने सूचना बिजली विभाग को दीप और बिजली सप्लाई को बंद कराया।