आगामी त्योहार महाशिवरात्रि और रमजान को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने मंगलवार शाम 5:00बजे गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अयोध्या सहित सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।